अंबाला सिटी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनावों के लिए रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय ठंड के कारण कम ही मतदाता बूथों तक पहुंचे।
सुबह 11 बजे के बाद मौसम खुला तो मतदाताओं की भीड़ बढ़नी शुरू हुई। शहर वार्ड में शाम पांच बजे तक नाै हजार 636 वोट पड़े। इसी तरह नग्गल वार्ड में कुल 70.58 फीसद मतदान हुआ। इस वार्ड में कुल 5324 में से 3758 वोट डले। बराड़ा में 69.84 फीसद मतदान हुआ। यहां सात हजार 601 वोट पड़े।
छावनी में 11 हजार 100 में से सात हजार 639 वोट डाले गए। यह 68.82 फीसद रहा। नारायणगढ़ में 69.70 फीसद और अंबाला सिटी में 64.84 मतदान हुआ।
शहर के जीआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान केंद्र में सुबह के समय ठंड होने के कारण कम ही मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही कोर्ट रोड पर स्थित खालसा हाई स्कूल मतदान केंद्र में ऐसी ही स्थिति रही। सौंडा में काफी मतदाता नजर आए। लोग अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे। जलबेहड़ा गांव के राजकीय स्कूल में बनाए बूथ पर मतदान करने के लिए सुबह 10 बजे तक भीड़ कम रही। यहां कई जगहों पर टेंट भी लगाए थे। इसी तरह बलाना गांव में 11 बजे के बाद मतदाता मतदान करने के लिए निकले। यहां मतदान कराने के लिए उम्मीदवारों के समर्थक लोगों को चुनाव चिह्न दिखाते नजर आए। शहर के राजकीय आईटीआई में 11 बजे के बाद मतदान ने जोर पकड़ा।
जानिए... वार्डों में बूथों पर कितने पड़े वोट
वार्ड अंबाला शहर
बूथ नंबर कुल वोट डाले वोट
जीआरएसडी स्कूल घेल रोड 1498 824
राजकीय मिडिल स्कूल सिंघावाला 583 369
राजकीय प्राथमिक स्कूल सेक्टर-9 955 572
गेस्ट हाउस मिल्क प्लांट 1130 624
राजकीय स्कूल बलदेव नगर 722 485
राजकीय आईटीआई सिटी 892 563
खालसा हाई स्कूल कोर्ट रोड 1123 652
नगर निगम अंबाला शहर 1305 502
श्री हरगोबिंद साहिब हाई स्कूल 837 403
राजकीय स्कूल सौंडा 1229 842
राजकीय स्कूल जलबेड़ा 898 644
राजकीय स्कूल बलाना 809 605
राजकीय प्राथमिक स्कूल भानोखेड़ी 932 756
राजकीय मिडिल स्कूल लखनौर साहिब 761 503
राजकीय मिडिल स्कूल मोहड़ी 640 502
राजकीय स्कूल बड़ौला 549 842
नग्गल वार्ड
बूथ नंबर कुल वोट डाले वोट
राजकीय स्कूल भुड़ंगपुर 977 626
राजकीय प्राथमिक स्कूल खन्ना माजरा 1249 812
राजकीय स्कूल नन्याैला 986 838
राजकीय प्राथमिक स्कूल जगौली 1261 880
राजकीय स्कूल जनसुई 851 602
अंबाला छावनी
बूथ नंबर कुल वोट डाले वोट
राजकीय स्कूल पंजोखरा साहिब 1298 1070
राजकीय स्कूल गरनाला 893 666
राजकीय प्राथमिक स्कूल सपहेड़ा 661 507
राजकीय उच्च विद्यालय मोहड़ा 1122 778
राजकीय स्कूल कलरहेड़ी 1420 828
राजकीय स्कूल बब्याल 1234 740
राजकीय स्कूल रामपुर 953 586
राजकीय स्कूल शाहपुर 1158 823
भारतीय पब्लिक स्कूल जगाधरी रोड 985 673
भारतीय पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर 743 511
विवेकानंद प्राइमरी स्कूल दशहरा ग्राउंड 633 457
बराड़ा वार्ड
बूथ नाम कुल वोट डाले वोट
राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बराड़ा उत्तर 786 475
राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल बराड़ा दक्षिण 639 464
राजकीय उच्च विद्यालय राजौली 891 628
राजकीय स्कूल धीन 835 599
राजकीय स्कूल धनौरा 805 653
सामुदायिक भवन अहमदपुर 835 653
राजकीय स्कूल उगाला 903 584
राजकीय स्कूल डेरा सलीमपुर 736 516
राजकीय स्कूल अधोया 860 598
राजकीय स्कूल नाहौनी 738 574
राजकीय स्कूल केसरी 909 602
राजकीय उच्च विद्यालय तेपला 1126 716
राजकीय स्कूल साहा 859 539