फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं की मदद के लिए देश में हेल्पलाइन नंबर की सुविधा शुरू

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सेक्टर सात में पहुंचें अन्र्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेता डॉ. प्रवीन तोगडिय़ा ? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रविवार को सिटी के सेक्टर सात में राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष रीना सिंगला के निवास स्थान पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीन तोगड़िया पहुंचे। तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने व संपूर्ण भारतीयों के हितों व जरूरतों केे लिए परियोजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू भाइयों की मदद करने के लिए देश में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर फोन करने पर कॉल कॉल सेंटर पर जाएगी। हिंदू भाई की कोई भी समस्या हो, उसका निर्वाण करने के लिए विकल्प तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

यदि किसी को देश में कहीं भी कोई परेशानी हो तो वह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे, उसकी समस्या पर तुरंत प्रभाव से कार्य किया जाएगा। वहीं प्ले स्टोर पर जाकर हिंदू हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड भी किया जा सकता है। देश के सभी छोटे-बड़े शहरों में सदस्य बनाए जा चुकें हैं। जिसमें भारत की चार संस्थाएं अपना-अपना कार्यभार संभाले हुए है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्विनी व इंडिया हेल्थलाइन की ओर से सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसमें सभी संस्थाएं अपना अहम योगदान निभा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से पूरे भारत में सभी सुविधाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसका लोगों को बहुत लाभ भी मिल रहा है। इन योजनाओं के लिए एक नारा भी सुनिश्चित किया गया है।
इस दौरान धार्मिक उत्सव घर में मनाना जैसे दीपावली, होली, नवरात्रि, श्रीराम नवमी, महाशिवरात्रि और अपना कोई भी धार्मिक संस्कृति को जोड़ने वाला बड़ा उत्सव शामिल है। इसी योजना में परिवार को आर्थिक समृद्ध बनाना, आमदनी बढ़ाना और बचत करना, कैसे परिवार को रोग मुक्त कर सकते हैं, जीवनशैली जीने का तरीका, व्यायाम कैसे करें, तनाव मुुक्त परिवार कैसे बनाएं इसके बारे में भी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा अखंड भारत का संकल्प, दशहरा शस्त्र पूजन, त्रिशुल धारण, नियमित व्यायाम, खेल आदि में कैसे अपने आप को तैयार कर सकते हैं, इसको लेकर भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें