फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में शुरू हार्ट यूनिट, आईसीयू का भी हुआ जीर्णोद्धार

विज्ञापन
अंबाला शहर में फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल की नवनिर्मित हार्ट यूनिट व अपग्रेडिड आईसीयू का उद्घाट? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शहर में फिलाडेल्फिया मिशन अस्पताल की नवनिर्मित हार्ट यूनिट व जीर्णोद्धार आईसीयू यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में ही बने चेपल यानी प्रार्थना भवन का पारंपरिक तरीके से बड़ी बेल बजाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ के अलावा शहर व छावनी से बड़ी तादाद में पहुंचे ईसाई समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने पहले सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी। उन्होंने अस्पताल की हार्ट यूनिट एवं आईसीयू को और बेहतर बनाने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इससे पहले अस्पताल परिसर में पहुंचने पर मिशन अस्पताल के निदेशक डाक्टर सुनील सादिक एवं अन्य ने उनका स्वागत किया। मिशन अस्पताल में कैथ लैब और 20 बेड का आईसीयू बनाया गया है। गृहमंत्री ने बताया कि अस्पताल की प्रबंधक कमेटी दिल्ली से गत दिनों उनसे मिलने आई थी।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मेडिकल कालेज बनाने और इसकी मंजूरी देने की बात कही थी। गृह मंत्री ने कहा कि वह मिशन अस्पताल को मेडिकल कालेज बनाने व इसकी मंजूरी दिलवाएंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इस पर कार्रवाई आगे बढ़ाने को कहा। इससे पहले डॉक्टर सुनील सादिक ने गृह मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मिशन अस्पताल के लिए गृह मंत्री द्वारा कई कार्य किए गए हैं। उनकी बदौलत ही अस्पताल को नई पहचान मिल सकी है और वह ऐसे कार्य कर रहे हैं, जिसका समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मिशन अस्पताल के प्रशासक अमित कपूर, संजीव वालिया, शैलेंद्र खन्ना शैली सहित गणमान्य मौजूद रहे। बता दें कि अस्पताल परिसर में नए बने चेपल प्रार्थना भवन पारंपरिक तरीके से बनाया गया है। भवन के बाहर घंटी लगाई गई है। वहीं प्रार्थना भवन नए एवं बेहद आकर्षक तरीके से तैयार किया गया है। भवन की रुपरेखा पुराने भवनों जैसी ही बेहद खूबसूरत एवं आकर्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें