फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी भाजपा नेता पर नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों ने थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। धनौरा गांव वासी भाजपा नेता अनिल जौहर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो गांव वासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ ही रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव के आंबेडकर भवन में शिक्षा ग्रहण करने आई छात्राओं के साथ अभद्रता के मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने चार घंटे पुलिस थाना परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई व ग्रामीणों द्वारा दी गई अन्य दो शिकायतों पर मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। थाना प्रभारी ने जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत होकर अपने घर लौटे। प्रदर्शन कर रहे राहुल, गोल्डी, अजय फिरोजपुर, अमित, गौरव, जसविंदर धनोरा , रामेश्वर पंच, सुनील कुमार अभिषेक, रीटा पंच , पवन कुमारी, ज्योति, हिमांशी व गुरुदेव धनोरा सहित अन्य ने बताया कि आरोपी अनिल जौहर के खिलाफ थाना में 19 नवंबर को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी गांव में सरेआम घूम रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने के भीतर पुलिस ने उन्हें कार्रवाई के लिए बुलाया तक नहीं। ऐसे में वह पुलिस से न्याय की क्या उम्मीद कर सकते हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को अनिल जौहर ने झूठा मामला दर्ज कर उनके साथियों को फंसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें