फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के रोगियों के लिए संजीवनी बना हार्ट सेंटर, 4 साल में 8500 मरीजों को डाले स्टंट

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित हदय आरोग्य केंद्र। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के हार्ट सेंटर में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यहां शुरूआती चरण में 27 बेड थे, जिन्हें बढ़ाकर 40 कर दिए गए थे। मगर अब चूंकि हार्ट सेंटर में लगातार ओपीडी बढ़ती जा रही है, इसलिए स्वास्थ्य महकमा सेंटर में बेडों की संख्या और बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को हार्ट सेंटर के संचालन को चार साल पूरे हो चुके हैं। अब तक यहां 8500 हृदय रोगियों के स्टंट डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक इस हार्ट सेंटर को अब और अपग्रेड करने की तैयारी की जा रही है। जिसके चलते यहां कई आधुनिक उपकरणों और मशीनों को इंस्टॉल करने की योजना है। हृदय से संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु अंबाला के लोेग प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती होते थे या स्टंट इत्यादि डलवाने के लिए चंडीगढ़ का रुख करते थे। मगर कमजोर तबके के लोगों के लिए ऐसा आसानी से संभव नहीं हो पाता था। शहर व छावनी के नागरिक अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जबकि लोगों द्वारा इस सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
चार साल पूर्व वर्ष 2017 में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से विशेष हार्ट सेंटर की शुरूआत की गई। जिसे पीपीपी मोड से चलाते हुए यहां स्टंट डालने तक की व्यवस्था करवाई गई। यह हार्ट सेंटर स्थानीय मरीजों के लिए संजीवनी साबित हुआ और अब तक करीब साढ़े आठ हजार मरीजों को इलाज के दौरान यहां स्टंट भी डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन

अंबाला ही नहीं आसपास के जिलों से भी लोग यहां हृदय रोग के इलाज हेतु आते हैं। अभी तक यहां 16 हजार से अधिक मरीज इलाज करवा चुके हैं, जबकि 40 हजार से अधिक ओपीडी इस सेंटर में हो चुकी है। हार्ट सेंटर में प्रतिदिन औसतन 100 से 120 मरीजों की ओपीडी रहती है।
हार्ट सेंटर के एचओडी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव शर्मा को उनकी बेहतर कार्यप्रणाली की बदौलत अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित भी किया जा चुका है। डॉ. राघव ने बताया कि छावनी हार्ट सेंटर में मरीजों को अच्छा उपचार मिल रहा है। सेंटर के प्रशासक राजीव कुमार ने बताया कि सेंटर में इस समय 2 केस कैरोटिड एंजियोप्लास्टी के भी सफलतापूर्ण किए गए हैं।
सेंटर में यह मिल रही सुविधा
हार्ट सेंटर में एंजियोग्राम, एंजियोप्लास्टी, ओपीडी, आईसीयू, पेरीफेरल एंजियोप्लाटी, रेनल एंजियोप्लाटी, कैरोटिड एंजियोप्लाटी, पेसमेकर इंप्लांटेशन, आईवीवीएस, एफएफआर, थ्रोम्बस एसपिरेशन व अन्य उपचार उपलब्ध हैं। जबकि इको, टीएमटी, होल्टर, टीपीटी आदि टेस्ट सुविधाएं है, जोकि प्राइवेट के मुकाबले कम शुल्क में किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें