फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एमआरआई के लिए नहीं खाने होंगे धक्के, नागरिक अस्पताल में मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
health - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। अब जिलेवासियों को एमआईआर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। छावनी नागरिक अस्पताल में ही उन्हें दर्द से निजात मिलेगी। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को 60 करोड़ के अस्पताल में अब 6 करोड़ रूपये के एमआरआई एवं सीटी सेंटर का उद्घाटन करते हुए लोगों को एक बेहतरीन सौगात देने का काम किया है। इस सेंटर में सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड़ पर मैग्नेटिक रेजीनेंस इमेंजिंग (एमआरआई) मशीन यहां स्थापित की गई है। यह मशीन एक उन्नत मशीन है जो सभी प्रकार के एमआरआई कर सकती है। अन्य मशीनों की तुलना में इसमें कम समय लगता है। इतना ही नहीं अन्य मशीनों की तुलना में बहुत कम ध्वनि उत्पन्न करती है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के बच्चे की भी हो सकेगी एमआरआई
गर्भवती महिलाओं के बच्चे का एमआरआई भी कर सकती है। यह दिल की बीमारियों के मामले में भी दिल का एमआरआई कर सकती है। इसके साथ-साथ दिमाग की एमआरआई भी 5 मिनट में कर सकती है। इसमें ओपन फ्रंट किट है ताकि क्लस्ट्रोफोबिक रोगी यानि बंद किए गए स्थानों पर जाने से डरने वाले मरीजों की इसकी मदद से एमआरआई हो सकेगी।
इन्हें मिलेगी मुफ्त सुविधा
हरियाणा के एससी वर्ग और बीपीएल कार्ड धारक, सरकार के नियमित कर्मचारी और पेशनधारकों के लिए यह सुविधा निशुल्क रहेगी। इसका खर्चा हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। इतना ही नहीं अनअटैंडट यानि सड़क किनारे दुर्घटना पीड़ितों के लिए भी यह सेवा मुफ्त रहेगी जिनके कोई अपने उस समय उनके साथ मौजूद नहीं हैं। इस मशीन से 50 से 60 प्रकार के विभिन्न एमआरआई किए जा सकते हैं। एमआरआई मशीन से किए जाने वाले सभी टेस्टों की अलग-अलग दरें हैं, जिनका रेट सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है और ये बाजार कीमत से काफी कम है।
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा
अब एक ही छत के नीचे आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सीटी स्कैन, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, हार्ट सेंटर, डायलसिस, मोडलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा यहां पर पहले से ही लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं और अब इस कड़ी में एमआरआई की सुविधा भी लोगों को मिल सकेगी। उत्तरी भारत का सबसे बेहतरीन कैंसर अस्पताल भी यहां पर बनाया जा रहा है। बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, मशीनें लगाने का काम किया जायेगा। इसके साथ-साथ 200 बैड के अस्पताल का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक दोनों प्रोजेक्टों को पूरा करते हुए लोगों को यह सुविधा भी उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी का नागरिक अस्पताल सबसे बेहतरीन अस्पताल है।
6 करोड़ के एमआरआई सेंटर से मरीजों को बहुत फायदे होंगे। अब उन्हें एमआरआई के लिए कहीं नहीं जाना पड़ेगा। यह मशीन में अत्याधुनिक है। 5 मिनट में सिर की एमआरआई होगी। इतना ही नहीं इस मशीन की ध्वनि भी दूसरी मशीनों के मुकाबले कम है। जल्द ही कैंसर अस्पताल का भी शुभारंभ होगा। इस तरह एक ही छत के नीचे तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। -अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें