फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हादसा, आवारा पशु से टकराकर कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। अंबाला-जगाधरी मार्ग पर बेसहारा पशु सड़क वाहन चालकों के लिए जान की आफत बन गए हैं। यह हाइवे के हालात हैं। शनिवार सुबह भी सड़क पर आए आवारा पशु के कारण एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार व्यक्तियों को मामूली चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में घूमने वाले आवारा पशु अब हाइवे पर पहुंच गए हैं जो सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। ये पशु अचानक वाहनों के आगे आ जाते हैं। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं। शनिवार को वैगनार कार के आगे पशु आ जाने के कारण कार का शीशा टूट गया, वहीं अधोया चौक पर भी स्कार्पियो के सामने पशु आ जाने के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रमेश कुमार चोटिल हो गया। इसे लोगों ने शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। रमेश कुमार, सुरेश व देवेन्द्र ने बताया कि प्रशासन से इन बेसहारा पशुओं को पकड़ कर सहारा देने की अपील की है तो ताकि ये पशु वाहन चालकों के लिए मौत का कारण न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें