फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेत से तरबूज तोड़ने से मना किया तो डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ठेके पर लिए खेत में जबरन तरबूज तोड़ने से मना किया तो दबंगों ने ठेकेदार व उसके बेटे की डंडों से पिटाई कर दी। घायलों को कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने विशाल, सोमत, रतन, इब्राहिम, बुलंद, जुमन, वीरेन्द्र, विनोद और राजेश सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मामला शाहपुर गांव से जुड़ा है। कोट कछुआ खुर्द निवासी कृष्ण लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने शाहपुर गांव में करनैल सिंह और पप्पी के चार किले खेत ठेके पर ले रखे हैं, जिसमें उन्होंने सब्जी व तरबूज उगाए हुए हैं। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने बेटे तेजेंद्र सिंह के साथ खेत से ककड़ियां तोड़ रहे थे तभी मोहड़ा गांव में रहने वाले बागड़ी लुहार परिवार की चार लड़कियां और एक लड़का हाथ में दरांती लेकर उनके खेत में घुस आए व जबरन बरसीन चारा काटने लगे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से हाथ जोड़कर उन्हें खेत से बाहर निकाला, लेकिन वह सभी उनके तरबूज के खेत में घुस गए और तरबूज तोड़ने लगे। जब बेटे तेजेंद्र ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर अन्य हमलावरों को बुलाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें