फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाबा सत्यनारायण दास की बरसी पर किया हवन

Sat, 07 Feb 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
जलबेड़ा गांव में बाबा सत्यनारायण दास की याद में हवन व भंडारे का आयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
जलबेड़ा। बाबा मोहन दास के समाधि स्थल पर सेवादारों व समस्त ग्रामीणों ने पूर्व में रहे महंत बाबा सत्यनारायण दास की दूसरी बरसी पर हवन किया। ग्रामीणों ने हवन में आहुतियां डाली और गांव के मंगल की कामना की। इसके बाद भंडारा लगाया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

हरीश शर्मा ने बताया कि बाबा सत्यनारायण दास ने अपने जीवन में जप तप व्रत द्वारा दिव्य गुणों को हासिल किया था, उनके पास जो व्यक्ति अपनी मनोकामना लेकर प्रार्थना करता था, उसकी वह मनोकामना भी पूर्ण हो जाती थी। उन्होंने हमेशा प्रेम भाईचारा में सद्भाव पर बल दिया। हवन के उपरांत बाबा मोहन दास व बाबा सत्यनारायण दास सहित अन्य सभी समाधि संतों की आरती की। सेवादारों ने बताया कि यह बाबा सत्यनारायण दास की दूसरी बरसी थी। वह 6 फरवरी 2024 को अपना देह त्याग भगवान में लीन हो गए थे। उनकी याद बनाए रखने के लिए वह हर वर्ष 6 फरवरी को हवन व भंडारे का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें