फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट प्रकरण : जीआरपी की विशेष टीम ने आरोपी रेल कर्मचारी से की पूछताछ

Sat, 07 Feb 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन से मिले नकली नोट मामले में एसपी रेलवे द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने कार्रवाई शुरु कर दी है। टीम ने शुक्रवार को आरोपी कर्मचारी देवेंद्र यादव को जांच में शामिल किया और उससे लगभग चार घंटे तक पूछताछ की। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि रेलवे कर्मचारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि भीड़ के बीच उसे कोई नकली नोट पकड़ा गया था जो उसने गलती से यात्रियों को दे दिए, इससे ज्यादा उसके पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन आरोपी रेल कर्मचारी द्वारा दी गई यह दलील जीआरपी टीम के गले नहीं उतर रही है।
टीम ने सख्त लहजे में आरोपी कर्मचारी को निर्देश दिए हैं कि वो खुद ही इस मामले की सच्चाई उगल दे कि नकली नोट कहां से आए और उसे यह नोट किसने दिए ताकि मामले का खुलासा हो सके। इसलिए जीआरपी की टीम ने आरोपी को पुन: पूछताछ में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं पर भी कसेगा शिकंजा
दूसरी तरफ जीआरपी टीम ने शिकायतकर्ताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है ताकि वो भी अंबाला आकर जांच में शामिल हों और कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवा सकें। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी दिया गया था, बावजूद इसके वो जांच में शामिल नहीं हुए और कभी बाहर तो कभी काम के सिलसिले में दूसरी जगह होने का बहाना बनाते रहे, लेकिन जब जीआरपी सख्ती के मूड में है और शिकायतकर्ताओं को अंबाला लाने की तैयारी कर रही है।

यह था मामला
घटना एक दिसंबर 2025 की है। कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर पर तैनात रेल कर्मचारी ने चार श्रमिकों से असली नोट लेकर नकली नोट थमा दिए थे। जब मामले का खुलासा हुआ तो मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारी ने श्रमिकाें को असली नोट दिलवाए और मामले की जानकारी उच्चाधिकारी को दी। इसके बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जीआरपी थाने में देशद्रोह की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी कर्मचारी को शुक्रवार जांच में शामिल किया गया, लेकिन उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है। आरोपी कर्मचारी से दोबारा पूछताछ की जाएगी। वहीं शिकायतकर्ताओं को भी अंबाला बुलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

हरीश कुमार, प्रभारी जीआरपी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें