हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा विधायक अनिल विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कांग्रेस नेता व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार किया। हाल ही में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि कांग्रेस की एक लहर चल रही है, जिससे डरी भाजपा ईडी का सहारा ले रही है। इस पर विज ने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के बापू- बेटे को लहर महसूस हो रही है जो उन्हें उड़ाकर हिंद महासागर में फेंक देगी।
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि आप अब जमानत जब्त पार्टी हो गई है और इनके लालच देने वाले फार्मूले को अब जनता ने ठुकरा दिया है। आप की ओर से हरियाणा में 24 घंटे मुफ्त बिजली, हर महिला को एक हजार रुपये सहित केजरीवाल की पांच गारंटी को विज ने छलावा करार दिया।
उन्होंने कहा कि देश में जहां-जहां भी आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार खड़े किए थे, उनकी जमानतें जब्त हुई हैं। अब इस पार्टी का कोई किरदार नहीं रह गया क्योंकि जो बातें करके ये सत्ता में आए थे उससे यू टर्न हो गए हैं।