फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: किरण चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर विज बोले- एसआरके ग्रुप टूट गया, ये तो अच्छी बात है

Wed, 19 Jun 2024 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

किरण चौधरी ने मंगलावार को कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने बुधवार को भाजपा का दामन थामा है। हरियाणा कांग्रेस में एसआरके (सैलजा, रणदीप, किरण) ग्रुप से अब किरण भाजपा में चलीं गई हैं। 
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार को किरण चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने पर मीडिया कर्मियों से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका मतलब है एसआरके ग्रुप टूट गया। यह बहुत अच्छी बात है। अगर वो भाजपा में आ गई हैं तो और भी अच्छी बात है। गौरतलब है कि किरण चौधरी के इस्तीफे की खबर सुनकर अनिल विज हैरान हो गए।

विज्ञापन


विज ने हैरानी भरे अंदाज में कहा कि किरण चौधरी ने कांग्रेस छोड़ दी? हरियाणा में मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधायक किरण चौधरी ने बेटी श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने ईवीएम को ब्लैक बॉक्स करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि इनके दिमाग का दिवाला निकल चुका है। विज ने कहा कि जहां ये चुनाव जीत जाते हैं, वहां ईवीएम की बात नहीं करते, जब हार जाते हैं तो ईवीएम की बात करते हैं। विज ने कहा कि अगर हम ईवीएम से छेड़छाड़ कर पाते तो हम 400 पार होते, हमारी 240 सीटें न रहती।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें