फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री असीम गोयल ने अंबिका माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे थे अंबाला

सार

हरियाणा में नायब सैनी की सरकार में मंत्री बने असीम गोयल ने अंबाला पहुंचकर अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। कल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में आठ विधायकों को मंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
मंत्री असीम गोयल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होने बाद असीम गोयल पहली बार अंबाला पहुंचे। इस दौरान मंत्री असीम गोयल ने अंबिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। अंबाला सिटी में दो बार विधायक रह चुके असीम गोयल को सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का दर्जा दिया गया है। असीम अग्रवाल वैश्य समाज से आते हैं। वहीं, मंत्री बनने के साथ-साथ अंबाला को असीम गोयल से अब खास उम्मीदें होंगी। 

विज्ञापन




असीम पहली बार वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की टिकट पर अंबाला सिटी से चुनावी मैदान में उतरे थे। तब मोदी लहर में उन्होंने हरियाणा जनचेतना पार्टी के उम्मीदवार विनोद शर्मा को करीब 23 हजार से अधिक मतों से हराया। इसके बाद वर्ष 2019 में भी उन पर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और टिकट दिया। इस पर वे फिर खरे उतरे और वर्ष 2019 का विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब हुए। तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर गए और अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी निर्मल सिंह को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें