फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री विज बोले- बजरंग पूनिया को न सम्मान लौटाना और न ही खेल छोड़ना चाहिए

Sat, 23 Dec 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अनिल विज ने कहा कि पहले राम मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता अब आगे निकलने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेता ‘गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास’ की तरह हैं।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजरंग पूनिया को न अपना पदक लौटाना चाहिए और न ही खेलना छोड़ना चाहिए। पदक बजरंग पूनिया का हक है जोकि उन्हें लौटाना नहीं चाहिए और खेल जारी रखते हुए पदक अपने पास रखना चाहिए। ये जानकारी हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि बजरंग पूनिया का यदि कोई मसला है तो खेल को जारी रखते हुए वह अपनी बात रख सकते हैं। मगर उन्हें न तो पदक लौटाना चाहिए न ही खेलना छोड़ना चाहिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बजरंग पूनिया ने पिछले दिनों पदक लौटा दिया। वहीं राम के सच्चे भक्त होन के कांग्रसियों के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता ‘गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास’ की तरह हैं। इन्होंने राम मंदिर का पहले डटकर विरोध किया और कपिल सिब्बल ने तो कोर्ट में दस्तावेज तक दिया था कि राम काल्पनिक है। अब यह दौड़ लगा रहे हैं कि किसी तरह से वह आगे हो जाए।

सांसद निलंबन मामले में गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा का अध्यक्ष होता है, जिसे हाउस को चलाना होता है। यदि कुछ लोग हाउस चलाने में व्यवधान डालते हैं तो उन्हें बाहर ही निकाला जाता है और इसमें कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन


वहीं गृह मंत्री के आवास पर शनिवार सुबह जैन संत धर्ममुनि महाराज पहुंचे, गृहमंत्री ने उनका आदरपूर्वक स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। धर्ममुनि महाराज ने गृह मंत्री की ओर से लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें