फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भैंस चुराने आए चोर, शाेर सुनकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। खंड साहा क्षेत्र के संभालखा गांव में वीरवार देर रात के समय में चोर कैंटर लेकर भैंसों को चुराने आए। लेकिन गनीमत यह रही की शोर शराबा सुनकर आरोपी चोर भैंसों को छोड़कर फरार हो गए। चोरों द्वारा की गई यह वारदात गांव के चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आ गई।
विज्ञापन

संभालखा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसने अपनी भैंसों को गांव में सड़क के नजदीक बाड़े में बांधता है । हर रोज की तरह वह अपनी भैंसों को बाड़े में बांधकर शाम के समय अपने घर चला गया लेकिन उसी रात वीरवार को आधी रात के समय में एक कैंटर में भैंसों को चुराने के लिए आए। रामचंद्र ने बताया कि उस कैंटर में से तीन व्यक्ति उतरे और उन्होंने बाड़े में बंधी भैंसों को खोल लिया और कैंटर में चढ़ाने लगे। इसी दौरान पड़ोस में सो रहा व्यक्ति बाहर शोर सुनकर जाग गया । बाहर जाकर देखा कि एक कैंटर में भैंसों को चोर चढ़ाने के लिए वारदात को अंजाम दे रहे हैं । यह देखकर पड़ोसी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसी इकट्ठा होते देखा आरोपी चोर ने भैंसों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। रामचंद्र ने बताया कि आरोपी चोर जिस कैंटर में आए थे उसे कैंटर की नंबर प्लेट पर काले रंग से ढका हुआ था ताकि नंबर की पहचान ना हो सके। वहीं थाना साहा के थाना प्रबंधक ने बताया कि इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें