पानीपत। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय फुटबॉल (अंडर-17 बालक वर्ग) व कबड्डी (अंडर-19 बालक वर्ग) में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
कबड्डी में हरियाणा की टीम ने डीएवी की टीम को 27-04 के अंतर से एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात ने पश्चिम बंगाल को कड़े मुकाबले में 31-25 से हराया। फुटबॉल मैच में उत्तराखंड ने दिल्ली को 1-0 और मणिपुर ने कर्नाटक को 5-0 के अंतर से हराया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर दीप प्रज्ज्वलन के साथ मैच शुरू कराए। संवाद