फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर निगम के कार्यकाल का आखिरी दिन, विपक्ष पहुंचा, भाजपा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेयर बोलींं- हमने सभी को लिखित रूप से दिया था निमंत्रण
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। नगर निगम ने मंगलवार को अपने पांच वर्ष पूरे कर लिए। इसको लेकर मेयर सैलजा संदीप सचदेवा ने एक सप्ताह पहले सभी पार्षदों को पत्र लिखकर नगर निगम बुलाया था। मगर आखिरी दिन भी राजनीति देखने को मिली। हैरानी की बात है कि इस पल का गवाह बनने कांग्रेस पार्षद मिथुन वर्मा और मेघा इशू गोयल ही पहुंचे। जबकि भाजपा की तरफ से मनोनीत पार्षद सुरेश सोहता और संदीप सचदेवा ही दिखे। महज चार पार्षदों के साथ ही मेयर को पार्क में फोटो लेनी पड़ी। मामले को लेकर मेयर से पूछा तो उन्होंने बताया कि निमंत्रण सभी को दिया था अब वह नहीं आए तो उनकी मर्जी है। इसका कारण वही स्पष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की सरकार के राजनीतिक गणित को समझें तो निगम के 20 वार्डों में चार कांग्रेस और 16 पार्षद भाजपा के हैं। साथ ही मेयर भी भाजपा से थीं। ऐसे में भाजपा पार्षदों का न आना चर्चा का विषय बन गया है। यह पहली बार नहीं है जब मेयर के कार्यक्रम में भाजपा के पार्षदों ने दूरी बनाई हो। यह गुटबाजी मेयर बनने के बाद बजट को लेकर हुई पहली बैठक में ही सामने आ गई थी। चर्चा है कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल गुट के नेताओं ने मेयर के कार्यक्रम से दूरी बनाई। इसको लेकर जब भाजपा के पार्षदों से बात की गई तो कोई रिश्तेदारी में गया था तो किसी ने शहर से बाहर होने की दलील दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें