हरियाणा में पहली बार होने जा रहा सीएम कप-2024 अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक स्थगित हो गया है। निदेशक खेल यशेंदर सिंह कि तरफ से स्थगित करने के लिए परीक्षाऐं होने के कारण रजिस्ट्रेशन कम होने का तर्क दिया गया है। इसको लेकर सभी जिला खेल अधिकारीयों को व्हाट्सअप ग्रुप में मैसेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
अंबाला जिला खेल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बताया है कि विभाग कि तरफ से मिले निर्देश के मुताबिक सभी तैयारियों को रोक दिया गया है। यह आगामी आदेशों तक स्थगित रहेगा।
बता दें कि खेल विभाग की तैयारियां पूरी हो गई थी ओर ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं कराने के लिए विभाग ने मैदानों का भी चयन कर लिया था। 28 से एक मार्च तक हैंडबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी खेल होने थे।