फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एच3एन2 की दस्तक स्टाफ नर्स पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला में एच3एन2 ने दस्तक दी है। अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में कार्यरत 31 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी में एच3एन2 की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ओर अधिक सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी को पिछले कई दिनों से खांसी, जुकाम की शिकायत थी, मगर बुखार नहीं था।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। इसकी जांच अंबाला शहर के ही सेक्टर 10 में स्थित पॉलीक्लीनिक में स्थित लैब में की गई। जहां मरीज में एच 3 एन 2 इन्फ्लूएंजा वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मरीज को अभी घर पर आइसोलेशन में ही रखा गया है और घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। अभी मरीज की हालत पूरी तरह से स्थिर बताई जा रही है। वहीं, इस सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने शुरू : वहीं स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इससे कि हिदायत के तौर पर जांच की जा सके। अस्पताल में काम करने के दौरान स्वास्थ्य कर्मी मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य लोगों के संपर्क में भी आया है। ऐसे में अस्पताल में इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच
विज्ञापन


गया है।

सतर्कता बरतने के दिए आदेश एच3 एन2 को लेकर स्वास्थ्य विभाग शुरुआत से ही अलर्ट मोड पर है। प्रतिदिन विभाग की ओर से सैंपल लेने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अंबाला में पहले मरीज की पुष्टि होने के बाद सीएमओ ने सभी अस्पतालों को ओर अधिक सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।



अंबाला में है टेस्टिंग की सुविधा

अंबाला में ही एच3एन2 वायरस जांच के लिए सुविधा है। वहीं प्रतिदिन विभाग की ओर से कोविड के सैंपल भी लिए जाते हैं। इसी में अगर संक्रमण की पुष्टि होती है तो उसके बाद एच3एन2 की जांच की जाती है। सोमवार को आई रिपोर्ट में ही स्वास्थ्य कर्मी में एच3एन2 की पुष्टि हुई है। विभाग के अनुसार उनकी ओर से प्रतिदिन 150 के करीब सैंपल लिए जा रहे है। इन सभी सैंपलों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें