फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योग में गुरुग्राम संभाग ने जीती ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अलियासपुर स्थित शिवालिक गुरुकुल में चल रही चार दिवसीय केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की 52वीं खेल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। समापन समारोह में अंबाला के वन विभाग अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेजबान संभाग गुरुग्राम के सौजन्य से उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। वहीं केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा, भोपाल और देहरादून संभाग की छात्राओं ने योग, कथक और लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इन छात्राओं को मुख्य अतिथि ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान योग स्पर्धा में प्रथम ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी गुरुग्राम संभाग, द्वितीय दिल्ली संभाग और तृतीय जयपुर संभाग को प्रदान की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा योगासन में प्रथम ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी कोलकाता संभाग, द्वितीय चेन्नई संभाग व तृतीय गुवाहाटी संभाग को प्रदान की गई और निशानेबाजी में प्रथम ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी रायपुर संभाग, द्वितीय चंडीगढ़ संभाग और तृतीय जयपुर संभाग को दी गई। जूडो, योग और निशानेबाजी में ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी प्राप्त करने वाले संभागों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कृत किया। समारोह में शिवालिक गुरुकुल के प्राचार्य, मुख्य आचार्य, खेल विभाग के प्रभारी, शिक्षक, कर्मचारियों और 52वीं खेल प्रतियोगिता की आयोजन समिति के प्राचार्यों और क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग के खेल प्रभारी को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मोनिका ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक वन अंबाला छावनी प्रधानाचार्य आरसी शर्मा, हरिंद्र सिंह लांबा, अमित अरोड़ा, अमन गुप्ता, मोनिका, आशा चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें