फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का कैश लेकर जा रही वैन में बंदूक से गोली चलने पर गनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही बैंक की कैश वैन में मौजूद गनमैन सुमेर सिंह (71 वर्षीय) की उसी की बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। वैन में मौजूद अन्य साथियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गनमैन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर फिंगरप्रिंट व सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को सीएमएस कनेक्टिंग कॉमर्स कंपनी की गाड़ी एक्सिस बैंक के लिए कैश लाने ले जाने का काम करती है। वह कैश वैन यमुनानगर से चंडीगढ़ जा रही थी, जिसमें दो गनमैन सुमेर सिंह, कश्मीर चंद, चालक देवेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह व राजीव कुमार सवार थे। बताया जा रहा है कि वैन जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग 344 स्थित पतरेहड़ी के नजदीक पहुंची तो वैन में बैठे सुमेर सिंह गनमैन को अचानक नींद की झपकी आ गई। इस कारण उसके हाथ में पकड़ी सिंगल बैरल गन से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से गाड़ी में बैठे अन्य लोगों ने जब गनमैन को देखा तो उसके कंधे व दिल के बीच से खून निकल रहा था। थाना प्रभारी आईपीएस मयंक मिश्रा ने बताया कि कैश वैन में बैठे गनमैन सुमेर की उसी की बंदूक से गोली चलने के कारण मौत हो गई है। यह एक एक्सीडेंटल मामला लगता है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर बंदूक से गोली कैसे चली है।
पुलिस ने मृतक सुमेर सिंह का शव नारायणगढ़ शवगृह में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि कैश वैन में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं, जिन्हें कंपनी का तकनीकी एक्सपर्ट आकर चेक करेगा।
विज्ञापन

मृतक सुमेर के घर में चल रही थी पोते की शादी की तैयारी
लगभग 71 वर्षीय मृतक गनमैन सुमेर लोहारवारा (भिवानी) का रहने वाला था। वह मौजूदा समय में बहलाना चंडीगढ़ में रहता था। मृतक सुमेर सिंह ने अपने पोते की शादी के लिए शुक्रवार को छुट्टी पर जाना था। सुमेर के घर पर शादी की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें