फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरे यात्री को जीआरपी ने 1.25 ग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन से उतरकर रेलवे परिसर में बैठे यात्री को जीआरपी ने चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से जीआरपी ने जांच के दौरान 1.25 किलो चूरापोस्त बरामद किया। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी गुरदीप सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जीआरपी टीम प्लेटफार्म और स्टेशन पर चेकिंग क
र रही थी। टीम में एसआई राज सिंह, मंजीत सिंह, ओमप्रकाश, एचसी सुशील कुमार, कांस्टेबल करनैल सिंह, सिपाही रमेश कुमार, एसपीओ रणजीत सिंह व कुलदीप तैनात थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति ट्रेन से उतरकर स्टेशन की पार्किंग में बैठा हुआ है। जो चूरापोस्त को ट्रेन के जरिये लाकर बेचने का काम करता है। वह अपने बैग में अब भी चूरापोस्त लिए हुए है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ की। जब आरोपी के सामान की जांच की गई तो उसके अंदर से टीम को चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। वहीं आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लेकर आया था और पंजाब में इसकी सप्लाई देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें