फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौरंगराय तालाब में लगने लगी ग्रिल

विज्ञापन
शहर के नौरंगराय तालाब में स्टील की ग्रिल लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नौरंगराय तालाब के विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। पहले यहां फर्श की टाइल लगाने का कार्य किया गया। अब गेट लगाने के साथ ही स्टील की ग्रिल लगाई जा रही हैं। 31 दिसंबर को निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने निरीक्षण किया था। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही वह अधिकारियों की बैठक लेकर भी लगातार परियोजना की रिपोर्ट ले रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां ग्रिल लगाने के लिए कार्य किया जा रहा था और गेट लगाने के लिए लोहे के पिलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, अभी नौरंगराय तालाब की सफाई को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ है। तालाब में गंदगी का आलम है और लिफाफे भी पानी में अटे पड़े हैं। निगम यहां सिर्फ वर्ष में एक बार ही मेले के दौरान सफाई करवाता है।
2019 में पूरा होना था यह कार्य
यहां सड़क की तरफ सीमेंट की जालीदार दीवार बनाई गई है, लेकिन यह टूट गई है। तालाब के जीर्णोद्धार के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 2015 में घोषणा की थी। उस समय बजट 3 करोड़ रुपये तय किया गया था। इसके बाद बजट में बदलाव करते हुए इसे 12 करोड़ कर दिया गया था।
विज्ञापन

2017 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने नौरंगराय तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य का आरंभ किया था। यह कार्य मार्च 2019 में पूरा होना था। जो पूरा नहीं हो पाया। इस प्रोजेक्ट पर फर्श पर पत्थर लगाने का कार्य अभी किया गया है। बजट जारी किया गया था। इस वर्ष में कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है।
वर्जन
नौरंगराय तालाब में ग्रिल व गेट लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद बाकी के कार्य जैसे जाली और अन्य सिविल कार्य को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। उसके लिए भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें