फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस चालक को प्राइवेट एंबुलेंस मालिक ने डंडो से धुना, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्प्ताल के गेट पर सरकारी एंबुलेंस चालक अमित कुमार पर पिता व पुत्र ने डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में चालक बुरी तरह से घायल हो गया। चालक के दोस्त ने किसी तरह चालक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पिता पुत्र चालक को जान से मारनेेे की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चालक की शिकायत पर आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी प्राइवेट एंबुलेंस स्वामी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट में सरकारी एंबुलेंस एनएचएम 108 पर करीब 13 साल से कांट्रेक्ट बेस पर चालक है। वीरवार की शाम को वह अपनी उक्त एंबुलेंस को लेने के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट के गेट के सामने खड़ा था। तभी रवि निवासी राम बाग रोड ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गली गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान रवि के पिता बिट्टू भी वहां पर आ गए। देखते ही देखते रवि ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रवि ने अपनी एंबुलेंस से डंडा निकालकर अमित के सिर में डंडा दे मारा डंडा लगने के बाद वह घायल हो गया। यह देख कमल वासी मकान रामबाग रोड ने बीच बचाव कर घायल अमित को रवि व उसके पिता से छुड़ाया। इसके बाद दोनों पिता पुत्र अमित को धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल अमित को उसका दोस्त कमल इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बिट्टू व उसके बेटे रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें