फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के घर से सामान चोरी, पिता-पुत्र पर शक जाहिर कर दर्ज करवाया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)मुलाना। मायके गई महिला के घर में चोरी हो गई। कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर उसके आवश्यक दस्तावेज चुरा लिए गए। वापस आई महिला ने चोरी का शक अपने जेठ और उसके बेटे पर जताते हुए मुलाना थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें महिला का जेठ पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के पद तैनात है।
विज्ञापन

मुलाना की बाल्मीकि बस्ती में रहने वाली सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति विपिन कुमार की वर्ष 2013 में मौत हो चुकी है। वह घरेलू काम करती है। बीते 5 सितंबर को वह अपने मायके अंबाला गई गई थी। जब वापस आई तो उसके घर के कमरे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों, पेटियों, ट्रंकों के सारे ताले टूटे और सामान अस्त-व्यस्त था। पीएनबी की एफडी, सर्टिफिकेट, पोस्ट ऑफिस के बचत खातों की कापियां, पेंशन की कापी, आधार कार्ड, पैनकार्ड, मकान के कागजात, रजिस्ट्री, वसीयतनामा गायब थे। उसने चोरी का शक अपने जेठ विमल कुमार और उसके बेटे धनुज पर जताया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रभान के अनुसार मामले की वास्तविकता जानने का प्रयास किया जा रहा है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें