फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ई-रिक्शा में सराफ के कर्मचारी से साढ़े पांच लाख रुपये का सोना चोरी

Sun, 18 Oct 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजलासा चौक स्थित एक सराफ की दुकान के कर्मचारी से 40 ग्राम सोना (करीब साढ़े पांच लाख कीमत) चोरी हो गया है। यह वारदात ई-रिक्शा में सफर के दौरान शातिर चोर महिलाओं ने अंजाम दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर चोरी की धारा 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नारायणगढ़ निवासी बंधु ज्वैलर्ज एंड संस के मालिक गौरव वर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पंजलासा चौक पर एक ज्वैलरी की दुकान है। 15 अक्तूबर को सुबह करीब 12:30 बजे उन्होंने अपने ड्राइवर रोहित कुमार को सिटी भेजा था।
रोहित कुमार बड़ा गांव का निवासी है। उसे ग्राहक का आधा बना हुआ पेंडल और एक सोने की तार जॉब वर्क के लिए ले जानी थी।
इन दोनों का कुल वजन लगभग 40 ग्राम था। ड्राइवर ने सिटी पहुंचकर अपनी कार खाटू श्याम मंदिर के पास पार्किंग में खड़ी कर दी थी। यह घटना तब हुई जब ड्राइवर वापस लौट रहा था। शिकायत के अनुसार, ड्राइवर दोपहर करीब 4 बजे वापस लौटने के लिए ई-रिक्शा में बैठा। रास्ते में दो अज्ञात महिलाएं एक बच्चे के साथ रिक्शा रुकवाकर उसमें सवार हो गईं। आरोप है कि इन्हीं महिलाओं ने चालाकी से ड्राइवर के पास रखी डिब्बी चुरा ली। इस डिब्बी में सोने का पेंडल और तार रखी हुई थी।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को पीड़ित ने पुलिस चौकी नंबर-3 में लिखित शिकायत दी। पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से महिलाओं की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें