फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा व्यक्ति नहीं, परम चैतन्य शक्ति : ज्ञान नाथ

विज्ञापन
सत्संग में दृष्टांत को सुनते हुए श्रद्धालु। प्रवक् - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ ने कहा है कि परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक परमचैतन्य शक्ति है। उन्होंने बलदेवनगर के निराकारी जागृति मिशन आश्रम में साप्ताहिक रूहानी सत्संग के दौरान ये विचार व्यक्त किए। स्वामी ज्ञान नाथ ने समझाया कि जो बदलता नहीं, वह परमात्मा है, और जो बदलता है, वह प्रकृति है। उन्होंने कहा कि परमात्मा हमारा निज स्वरूप और मूल स्वभाव है, एक स्वयं सिद्ध, सर्वव्यापी परमचैतन्य शक्ति है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी ने श्रोताओं से स्वयं को शरीर और मन के दायरे से परे एक स्वतंत्र, विशुद्ध और निराकार आत्मा समझने को कहा। ज्ञान का अर्थ मिथ्या को हटाना है, जिससे आत्मा के निज स्वरूप का बोध होता है और सभी संशय समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने जोर दिया कि जब तक झूठ, देह अभिमान और कर्ताभाव नहीं हटेंगे, तब तक सच प्रकट नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें