फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोवा में लहराया अंबाला का परचम

विज्ञापन
गोआ में आयोजित भारत नृत्य महोत्सव में विजेता सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र अंबाला के विद्यार्थी - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गोवा में 1 से 3 जून तक आयोजित भारत नृत्य महोत्सव में सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र अंबाला के विद्यार्थियों ने जीत का परचम लहराया। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव में देशभर की 205 टीमों ने हिस्सा लिया।
नृत्य गुरु अंजु मिगलानी के सानिध्य में अंबाला की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर ग्रुप, सीनियर ग्रुप, ओपन ग्रुप और जूनियर ट्रायो श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर ट्रायो में सृष्टि, मनिका, जसलीन और डुएट में समृद्धि, हर्षिका ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। सोलो में आरुषि व हर्षिका ने शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में केंद्र की होनहार छात्रा नव्या को प्रतिष्ठित नृत्य भारती अवार्ड से नवाजा गया। विद्यालय के ओपन ग्रुप को बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द सेशन और बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द डे के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

गोआ में आयोजित भारत नृत्य महोत्सव में विजेता सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र अंबाला के विद्यार्थी - फोटो : मनीष शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें