नारायणगढ़ के दिव्य ज्योति संस्थान आश्रम में प्रवचन करतीं साध्वी बहनें। प्रवक्ता
नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी हेमसुता भारती ने श्रद्धालुओं को भक्ति और सदाचार का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य ईश्वर भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलना है।
सच्चे भक्त पर आने वाले संकट स्वयं भगवान दूर करते हैं। सत्संग प्रवचन ही श्रद्धालुओं को संयम, विश्वास और भक्ति की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने जीवन में सद्गुरु की महत्ता के बारे में कहा कि बिना गुरु कृपा के ईश्वरीय मार्ग का बोध और उद्धार संभव नहीं है। सत्संग के अंत में साध्वी बहनों ने भजन गाए।