फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्य समाज में गूंजे वैदिक मंत्र

विज्ञापन
अंबाला सिटी केरेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। इससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। मुख्य वक्ता शिक्षाविद् डॉ. आरके चौहान ने समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों के उत्थान पर बल दिया। आर्य समाज के मंत्री एवं पुलिस डीएवी के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने अनुशासन, परिश्रम और चरित्र निर्माण के महत्व को समझाया। सत्संग में गुरचरण सैनी और केपीएके विद्यालय के विद्यार्थियों ने भजनों से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुलशन चांदना, ओम प्रकाश शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सविता गुप्ता, प्रदीप कुमार, पंकज सूरी और दीपक शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें