फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग करने से हो सकती है परसत्संग करने से आसानी से हो सकती है परमात्मा की प्राप्ति : हरमिलापी महाराज

विज्ञापन
अंबाला शहर के श्री अनन्त प्रेममंदिर में चल रहे सत्संग समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं का आपार जन? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला स्थित श्री अनंत प्रेम मंदिर में सद्गुुरु शील महाराज की स्मृति में आयोजित सत्संग समारोह में हरिद्वार से आए हरमिलाप मिशन के 12वें सद्गुुरु मदन मोहन हरमिलापी महाराज ने कहा कि सत्संग निराला अमृत है। सत्संग करने से आसानी से परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सद्गुुरु शील महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट किए।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर की परमाध्यक्ष गीता देवी महाराज ने कहा कि सच्चे संत राष्ट्र का अनमोल सरमाया होते हैं। सद्गुुरु शील महाराज के उपकारों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कई दशकों तक सनातन धर्म का सिंहनाद किया। सद्गुरु महाराज ने कई धर्म स्थानों गोशालाओं आदि का निर्माण करवाया। उनके आदर्श, सिद्धांत व शिक्षाएं जीवन को धर्म परायण बनाने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास महाराज ने कहा कि ऐसे गुरुओं व संतों ने सनातन संस्कृति की मान मर्यादाओं को कायम रखा। ऐसे गुरुओं की कमी श्रद्धालुओं को हमेशा खलती रहेगी। वहीं डॉ. स्वामी अनुभवानंद गिरि महाराज ने धर्म ग्रंथों की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन को सुखद व मंगलमय बनाने के लिए धर्मग्रंथों की मयार्दाओं को अपनाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए धर्म की रक्षा करने में सहयोग मिल सके।
विज्ञापन

इस दौरान हवन यज्ञ किया गया। इसमें धर्म प्रचारक पंडित तिलक राज शर्मा, पंडित सुरेश ओझा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए कहा कि नियमित हवन करने से वातावरण शुद्ध रहता है। इस दौरान हवन यज्ञ में मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने संपूर्ण आहुति डाली। इस अवसर पर बजरंग सेवा मंडल समालखा के प्रीतम वधवा, विनोद मल्होत्रा, हरकेश वधवा, शाम फुटेला, राजीव वधवा, अनिल फुटेला, ईश वधवा, अजय व महेश मंडली द्वारा भजन गाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर व मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीराम चरित मानस व अनुभव हुलास सदग्रंथों के पाठ किए गए। इस मौके पर साधना, ललिता, प्रवीन, अलका, पूनम, नीलम आदि ने देवियों ने भजन गाए। सुरजीत नागपाल राममूर्ति पुण्यानी, सुरेंद्र सचदेवा, हर्ष शर्मा, गुरदीप मुटरेजा, अजय कौशिक, शिवाय सचदेवा, तिलक अरोड़ा, जयगोपाल बंसल, रमेश वर्मा आदि ने विशेष आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें