फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सरकारी श्रमिक कैंटीन के शीशे तोड़ राशन व सामान चोरी

Sat, 05 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। वीटा डेयरी के समीप स्थित सरकारी श्रमिक कैंटीन का शीशा तोड़कर घुसे चोर सिलिंडर, पंखा, राशन और गल्ले में रखे सिक्के समेट कर ले गए। जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


फिरोजपुर निवासी रमता देवी ने बताया कि वह राधा स्वयं सहायता समूह के जरिये 10 महिलाओं के साथ श्रम विभाग द्वारा संचालित इस कैंटीन में 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराती हैं। बुधवार शाम 5 बजे कैंटीन बंद कर वे घर गई थीं। वीरवार सुबह 8 बजे पहुंचीं तो शीशा टूटा मिला। सीसीटीवी फुटेज में तड़के 4 बजे एक चोर साथ लगते निर्माणाधीन रेस्टोरेंट की शटरिंग के सहारे कैंटीन में घुसता दिखाई दे रहा है। चोर ने कैमरों के तार भी काट दिए। चोर तीन सिलिंडर, एक भट्टी, 30 किलो दाल, नौ लीटर तेल, एक कट्टा चावल, 98 स्टील प्लेटें, फराटा पंखा और 1800 रुपये के सिक्के ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें