फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा की अश्लील तस्वीरें अपलोड कर बदनाम करने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा की अश्लील तस्वीरें एडिट करके लड़कों को भेजकर उनसे पैसे की डिमांड करने और छात्रा को बदनाम करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में छात्रा की शिकायत पर अंजली शर्मा फेसबुक आईडी और पूनम अंटाल फेसबुक आईडी और राजीव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जलबेहड़ा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2019 में मेरे भाई को गांव के लड़कों ने बोलना शुरू किया था कि तेरी बहन फेसबुक पर लड़कों से बात करती है। उनसे पैसे मांगती है। उस दौरान फेसबुक पर मेरी कोई भी आईडी नहीं थी और न ही मेरे पास कोई निजी मोबाइल था। न ही किसी से बात की। इसीलिए मेरे भाई और मैंने उनकी इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पीड़िता ने बताया कि वह उस समय एक सरकारी कंप्यूटर सेंटर से एचडीडब्लूडी कोर्स कर रही थी। यह कोर्स सितंबर 2019 तक खत्म होना था। इसके बाद मैंने 26 सितंबर 2019 को एक जेबीटी कोर्स में दाखिला लिया। मैं गांव के बस स्टैंड से घर तक पैदल आती थी। फरवरी में जब वह एक दिन जब में कालेज से घर आ रही थी तो उस दौरान हमारे पास एक लड़का आया। उसने मुझे कहा कि आपका नाम अंजलि शर्मा है। पीड़िता ने मना किया तो युवक ने फेसबुक से अंजलि शर्मा की आइडी दिखाई जिसपर पीड़िता की धड़ से नीचे की तस्वीरें नग्न थी जोकि एडिट कर अपलोड की गई थी। इसके बाद राज खुलते गए और इसी तरह एक दूसरी आईडी पूनम अंटाल के नाम से मिली। इन्होंने युवती के कालेज तक का एड्रेस देकर लड़कों को उसके पीछे लगा दिया। दो लड़के उसके कालेज तक उसकी पड़ताल करते हुए पहुंच गए। पीड़िता ने फर्जी आइडी बनाकर उसे बदनाम करने और गंदी तस्वीरें दूसरों को भेजने के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें