फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन डालने के बाद मलबा उठवाएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेडर्स यूनियन द्वारा शहर के विकास कार्यों पर सवाल उठाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। बुधवार को एडीसी सचिन गुप्ता ने छावनी क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यों को तेजी से पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निकलसन रोड पर भी सुंदरीकरण प्रोजेक्ट का जायजा लिया। एडीसी ने पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यहां पर पाइपलाइन डालने के बाद मलबा उठाना सुनिश्चित करें, ताकि नगर परिषद द्वारा स्ट्रॉम वाटर के साथ-साथ अन्य कार्यों को किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सुंदरीकरण के दृष्टिगत जिन स्थानों का बुधवार को दौरा किया गया है, उसकी भी रूपरेखा तैयार करते हुए बेहतर समन्वय के साथ इन कार्यों में तेजी लाएं। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, एमई हरीश शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
काम पूरा होने के बाद दूसरा शुरू करें
मंगलवार को अधूरे कार्यों से नाराज दुकानदारों ने छावनी के निकलसन रोड पर जमा पानी का मुद्दा उठाया था। साथ ही एसोसिएशन ने मांग की थी कि पहला काम पूरा करने से के बाद दूसरा काम शुरू किया जाए। इसका असर लोगों की दिनचर्या और कारोबार पर पड़ रहा है। ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा उठाया गया यह मुद्दा बुधवार को सुर्खियों में रहा। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें