कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में शनिवार को एक कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा सूरजमल वेलफेयर सोसाइटी कैथल के पदाधिकारियों व जाट समाज के सदस्यों ने शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने की। इस अवसर पर कैथल से बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद् और युवा शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा कि महाराजा सूरजमल वेलफेयर सोसाइटी समाज के महान योद्धा महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलते हुए समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। युवाओं को समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है।
श्योकंद ने कहा कि यह भी घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय जाट संस्था समाज के हर सकारात्मक प्रयास के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस योजनाएं तैयार की जाएंगी। महाराजा सूरजमल वेलफेयर सोसाइटी कैथल के प्रधान भीम सिंह ने कहा कि धर्मशाला में सम्मान पाकर हमें गर्व और उत्साह दोनों का अनुभव हुआ है। मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ऐसे प्रेरणादायी और सामाजिक आयोजन प्रतिवर्ष किए जाएं, ताकि समाज की एकता को मजबूती मिले। इस मौके पर जाट संस्था कैथल के प्रधान रोशन पाडला, दरबारा नैन, प्रताप चहल, राजकमल ढांडा, राममेहर मौन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।