फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अफीम आपूर्ति के आरोपी को जांच में किया शामिल

Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को जांच में शामिल किया। आरोपी के पास उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत होने पर उसे रिहा कर दिया गया। आरोपी की पहचान यूपी के बरेली जिला के मडोरा आवला गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन




सात अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम सर्किट हाउस चौक पर मौजूद थी। उसी समय टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर नए बस अड्डे के पास सेक्टर 10 पार्क से यूपी के बरेली जिला के खजुहाई गांव के सुरेश पाल को काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 75 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें