फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े प्लॉट से चोरी हुए गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। सामान्य अस्पताल के निकट एक खाली पड़े प्लॉट के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के गेट के दो पल्ले चार दिन के अंदर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के नंबरदार कृष्ण लाल धारी ने कहा है कि उसकी पत्नी उमा धारी के नाम एक प्लॉट सामान्य अस्पताल के पास है। जिसकी चहारदीवारी उन्होंने की हुई है।
उस प्लॉट पर 20 फीट लंबा लोहे का गेट भी लगा हुआ था जिसका 25 अक्तूबर 2022 की रात को अज्ञात लोगों द्वारा एक पल्ला (एक हिस्सा) चुरा लिया गया था। जिसकी उन्होंने शिकायत थाने में दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार अभी तक उक्त शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई परंतु चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गये कि उन्होंने 28 अक्तूबर की रात को उसी गेट का दूसरा भाग भी उतार लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें