फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री का नजदीकी बता सेना से सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे को बिजली निगम में लगवाने के नाम पर दस लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आर्मी से सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे को बिजली निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी व रुपये मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज का नजदीकी बताकर झांसे में लेने के आरोप लगाए हैं। एसपी को दी शिकायत के बाद थाना मुलाना पुलिस ने रविवार को आरोपी सुरजीत सिंह व संजय चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

निर्मल राम ने बताया कि वह गांव नहोनी अंबाला का निवासी है और सेना से रिटायर्ड है। सात फरवरी 2021 को उसकी रिटायरमेंट की पार्टी थी। पार्टी में उसने रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों को बुलाया था। पीड़ित के अनुसार, उसके बेटे साहिल ने अपने दोस्त दोस्तों इस पार्टी में बुलाया था। सुरजीत सिंह ने उससे कहा कि वह उसके बेटे साहिल की सरकारी नौकरी बिजली विभाग में लगवा देगा। उसने बताया कि उसका जानकार संजय चौधरी है जिसकी सीधी बात गृहमंत्री अनिल विज से है।
सुरजीत सिंह ने उसकी मुलाकात संजय चौधरी से करवाई। वहां बताया कि नौकरी के लिए 15 लाख रुपये देने पड़ेंगे। जिस पर उसने मना कर दिया तो दोनों ने कहा कि तुम 12 लाख रुपये दे देना। इसमें से 10 लाख रुपये दे दो व दो लाख नौकरी लगने के बाद देने होंगे। दोनों से फरवरी 2022 में बात की तो उन्होंने कहा कि फाइल लगा दी है। उन्होंने कहा कि यूपी में चुनाव है इसलिए इस समय मंत्रालय में कोई नहीं है व सभी लोग व्यस्त हें। 10 मार्च के बाद बात होगी। इस बारे में संजय ने उसे मंत्रालय में किसी व्यक्ति से साहिल की फाइल के बारे में बातचीत की रिकॉर्डिंग भेजी। संदेह होने पर उसने जब अपने 10 लाख रुपये वापस मांगे तो दोनों शातिर ने कहा कि साहिल की फाइल मंत्री के पास ही पड़ी है जब कुछ होगा तो बता देंगे।
विज्ञापन

पैसे लौटाने के नाम पर दिया चेक हुआ बाउंस
शातिरों ने कहा कि वह दोनों थोड़े-थोड़े करके 10 लाख रुपये वापस कर देंगे। सुरजीत सिंह और संजय चौधरी ने कहा कि अभी तीन लाख रुपये दे देंगे व बकाया सात लाख रुपये 3-4 महीने में दे देंगे। संजय चौधरी ने एक चेक चार जून 2022 राशि एक लाख 50 हजार रुपये दे दिया। उसने कहा कि खाते में लगाने पर रुपये मिल जाएंगे। सुरजीत सिंह ने भी उसका खाता नंबर लिया और कहा कि वह एक लाख 50 हजार रुपये उसके खाते में भेज देगा लेकिन कोई राशि नहीं भेजी। संजय का दिया हुआ चेक भी बाउंस हो गया। दोनों से इस बारे में बात की तो दोनों उससे झगड़ा करने लगे व गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें