गलत खसरा नंबरों का ब्योरा देकर धोखे से रजिस्ट्री कराने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद की गई कार्रवाई की अनुशंसा के आधार पर नारायणगढ़ थाने में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
गोविंदनगर कैंट के सोमनाथ डाबर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके नाम पर नारायणगढ़ के मौजा गांव मेें जमीन है। यह जमीन उन्होंने नियमानुुसार अपने बेटे रोबिन के नाम कर दी थी। उसके बाद से वह जमीन का मालिक और काबिज है। जमीन की इंतकाल, जमाबंदी और इंतकाल भी दर्ज है। इसकी निशानदेही भी उसने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईदगाह रोड के वंशुले मेहता ने गलत खसरा नंबरों का ब्यौरा देते हुए नारायणगढ़ के सेक्टर-4 वासी गुरविंदर पाल और उसकी पत्नी रजनी साहनी के साथ मिलकर हेराफेरी कर रजिस्ट्री करवा ली है और हमारे प्लॉट पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है।