फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्रेन भेजने के नाम पर युवक से 2 लाख 36 हजार की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यूक्रेन भेजने के नाम पर युवक से 2.36 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजय कुमार ने बताया कि वह अंबाला के गांव भुन्नी का निवासी है और वह अपना वर्क बीजा लगवाकर यूक्रेन जाना चाहता था। इस दौरान उसने फेसबुक पर एक व्यक्ति का फोन नंबर व पता देखा जो विदेश भेजने का काम करता था। जब उसने उस व्यक्ति को फोन लगाया तो उसने युवक को आश्वासन दिया कि वह उसे यूक्रेन भेज देगा और उसके पिता किरणजीत सिंह ने भी उसे यहीं विश्वास दिलाया कि उसका लड़का विदेश भेजने का काम करता है और वह उसे भी युक्रेन भिजवा देगा।
आरोपी ने उसे बताया कि वर्क वीजा में और युक्रेन भेजने में करीब 2 लाख 84 हजार रुपये का खर्चा आएगा । इसके बाद उसने 4 अक्टूबर को 2 लाख 36 हजार रुपये चैक के द्वारा और बाकी की रकम फोन से ट्रांसफर कर दी। जब उसने आरोपी से वीजा के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कुछ महीनों तक यूक्रेन भिजवा देगा। मगर करीब पांच महीने बीत जाने के बाद भी उसे युक्रेन नहीं भेजा गया। जब पीड़ित युवक ने अपने रुपयों की मांग तो आरोपी उसके साथ गाली-गलोज करने लगा और उसे जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत के बाद नग्गल थाना पुलिस ने आरोपी नवजोत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें