अंबाला। छावनी की डेहा कॉलोनी में छापा मारने गई पुलिस दस्ते पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार पूर्व पार्षद के बेटे प्रिंस को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि पूर्व पार्षद पिता राजेश कुमार अभी चार दिन और रिमांड पर रहेगा।
हाऊसिंग बोर्ड चौकी इंचार्ज एसआई बलकार सिंह ने बताया कि पूर्व पार्षद के गोदाम से जो नशे की 1500 गोलियां व 260 ग्राम हेरोइन मिली थी उस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। 06 अप्रैल को हाऊसिंग बार्ड चौकी से पुलिस की टीम नशे के मामले में फरार चल रही महिला गुड्डी को पकड़ने के लिए डेहा कॉलोनी में पहुंची थी। इस दौरान पूर्व पाषर्द व उसके परिवार सहित अन्य ने टीम पर पथराव कर मुख्य आरोपी गुड्डी को मौके से भगा दिया था। हमला करने पर पुलिस ने पूर्व पार्षद व उसके बेटे को मौके से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से प्रिंस का 1 दिन और पूर्व पार्षद का 5 दिन का रिमांड मिला था।