छावनी के सुंदर नगर में कारपेंटर फूल चंद की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे गार्ड भरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, हत्या के बाद बुधवार डीएसपी रामकुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर कार्रवाई की। मृतक फूूल चंद का कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।
बता दें कि फूलचंद कारपेंटर का काम करता था और रेलवे में गार्ड भरत सुंदर नगर में ही मकान बना रहा था। फूल चंद ने उसके मकान में काम किया था। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में बहस हो गई। 21 जुलाई को भरत कार लेकर फूल चंद की दुकान पर पहुंचा और हाथ में पकड़ा चाकू उसके पेट में मार दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए। हालांकि नशे में धुत्त होने के कारण हमलावर भरत दुकान के बाहर ही गिर गया। वायरल वीडियो में वह सड़क पर बैठा हुआ है और लोगों को बोल रहा है कि फूल चंद ने गलत बोला था। वीडियो में लोग आरोपी को पकड़कर पुलिस के वाले कर रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे हमने पकड़ा है।