संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सर्वाइकल कैंसर की रोकधाम के लिए नागरिक अस्पताल में नि:शुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू हो गई है। जिले में इस अभियान के तहत दो हजार एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन पहुंची है।
पहले दिन अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पांच वैक्सीन किशोरियों को लगाई गई। जल्द टीमें गठित करने के बाद यह वैक्सीन सभी नागरिक अस्पतालों व सीएचसी, पीएचसी में लगाई जा रही हैं।
विभाग ने इसके लिए ओपीडी में भी जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। निजी अस्पतालों में इस वैक्सीन का खर्च तीन से चार हजार तक आता है। अभी तक रोटरी अस्पताल में यह वैक्सीन किशोरियों को नि:शुल्क लगाई जा रही है। वैक्सीनेशन इस कैंसर से बचाव करती है।