आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना उपायुक्त कार्यालय के बाहर जारी रहा। इस दौरान कर्मी बुधवार सुबह धरना स्थल पर पहुंची तो प्रशासन की ओर से लगाया गया टेंट व दरियां वहां से गायब मिली। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने पार्क में डेरा जमा लिया।
इस दौरान वह पार्क में प्रदर्शन कर रही थी। उस समय पार्क में सांप निकल आया। जिसे देख आंगनबाड़ी कर्मियों में हड़कंप मच गया। आंगनबाड़ी एसोसिएशन की जिला प्रधान अनुपमा ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।