फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दमकल कर्मचारी अगस्त में करेंगे तीन दिवसीय हड़ताल

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में महाराज बच्चों को सम्मानित करते हुए: स्वयं
विज्ञापन
- सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते से मुकरने का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर सरकार ने ठोस आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक एक भी पत्र जारी नहीं किया गया है। इस वादाखिलाफी से नाराज कर्मचारियों ने अब एक बार फिर आंदोलन करने की तैयारी कर ली है।
यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिनद और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद हुए कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा व नौकरी, पेरोल कर्मचारियों का नियमितीकरण, जोखिम भत्ता और 37 दिन की हड़ताल का वेतन जैसी मांगें अभी भी अधूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की तैयारी शुरू
यूनियन के अनुसार, सरकार पर दबाव बनाने के लिए आगामी कार्यक्रम तय कर लिया गया है। इसके तहत 1 व 2 जुलाई को सभी जिलों के मुख्य दमकल केंद्रों पर विरोध सभाएं की जाएंगी। इसी प्रकार 7 से 22 जुलाई तक सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में विशाल जनसभाएं होंगी। जबकि 6 से 8 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय हड़ताल की जाएगी। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 8 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर एफएम अनिल कुमार सहित पापिंदर सिंह, विनोद कुमार, वकील सिंह, भूपेंद्र सिंह व विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

श्रीमद्भागवत कथा में महाराज बच्चों को सम्मानित करते हुए: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें