फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुफलिसी को दी मात... फुटबॉल में बिखेर रहे चमक

विज्ञापन
सनातन मंच सेवा सभस्के सदस्य बच्चों को निशुल्क किट देते हुए: स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
- सनातन सभा खिलाड़ियों की फौज कर रही तैयार, 38 बच्चों को दे रही निशुल्क प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। क्षेत्र के युवाओं और बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सनातन मंच सेवा सभा ने सराहनीय कदम उठाया है। आर्थिक तंगी व संसाधनों की कमी के कारण जो बच्चे मैदान से दूर थे, अब सनातन सभा के सहयोग से फुटबॉल में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। समाजसेवी कार्याें के साथ-साथ सभा ने ऐसे 38 बच्चों का चयन कर उनके प्रशिक्षण की पूरी जिम्मेदारी उठाई है। 20 सदस्यों के ग्रुप में पूर्व हॉकी खिलाड़ी सहित अन्य समाजसेवी शामिल हैं। इन सदस्यों में प्रधान देवेंद्र शर्मा, सचिव महेश दत्त वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष सुमित बजाज, कानूनी सलाहकार डॉ. अमित जैन, कार्यकारी सदस्य डॉ. जायसवाल, प्रमोद शर्मा, अशोक सोलंकी आदि शामिल है।
सनातन सभा के सचिव महेश दत्त वशिष्ठ ने बताया कि 38 बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाने के लिए न केवल एक प्रोफेशनल कोच की व्यवस्था की गई है बल्कि उन्हें खेल सामग्री, जूते और खेल की वर्दी भी पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के भीतर अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह-शाम सभा के अपने शाखा मैदान में खिलाड़ियों को कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने के लिए समय-समय पर टूर्नामेंट भी आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर मनवा चुके लोहा
सचिव महेश दत्त वशिष्ठ ने बताया कि वह खुद हॉकी के खिलाड़ी थे और उन्हें भी स्कूल से खेल का सामान मिलता था। उसी से प्रेरित होकर सभा ने फुटबॉल के खिलाड़ी तैयार करने का जिम्मा उठाया है। कई बच्चे हाल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। सनातन सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की जरूरत है।

सनातन मंच सेवा सभस्के सदस्य बच्चों को निशुल्क किट देते हुए: स्वयं- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें