फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उद्यमियों को सिखाए गए आग से बचाव के उपाय

विज्ञापन
सेमिनार में उप​स्थित उद्योग संचालक। संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई), अंबाला चैप्टर के तत्वावधान में फायर एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 125 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने औद्योगिक इकाइयों में आग की रोकथाम, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और व्यापक बीमा संरक्षण पर प्रकाश डाला। एचसीसीआई अंबाला चैप्टर के चेयरमैन डॉ. आशावंत गुप्ता की अध्यक्षता में सेमिनार आयोजित हुआ।
सेमिनार में अंबाला के औद्योगिक क्षेत्रों में हाल ही में हुई आग की घटनाओं और फायर टेंडर की उपलब्धता में होने वाली देरी पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिभागियों ने माना कि सरकारी सेवाओं के भरोसे रहने के बजाय हर इकाई को अपनी प्राथमिक अग्निशमन व्यवस्था मजबूत रखनी होगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव अलोक सूद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचसीसीआई सदस्य राकेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सी.ए. ए.डी. गांधी, अश्वनी गोयल, राजबीर चौधरी, सोमदेव गुप्ता, रविंद्र धवन समेत कई प्रमुख उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपकरणों की नियमित जांच जरूरी
सिस्टम्स एंड सर्विसेज पावर कंट्रोल्स के इंजीनियर बृहद मित्तल ने ओवरलोडिंग, शॉर्ट सर्किट, अर्थ फॉल्ट, ढीले कनेक्शन और वोल्टेज सर्ज से लगने वाली आग के प्रति सतर्क किया। उन्होंने नियमित इलेक्ट्रिकल ऑडिट और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस को अनिवार्य बताया। फायर कंसल्टेंट पंकज शर्मा ने कहा कि सिर्फ उपकरण लगा लेना काफी नहीं है। उपकरणों की नियमित जांच, परीक्षण और कर्मचारियों को आपातकालीन ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है। सीनियर डायरेक्टर विकास गर्ग और प्रवीन मालवीया ने पर्याप्त बीमा कवर और सही घोषणाओं के महत्व को रेखांकित किया। मालवीया ने जोर दिया कि फायर इंश्योरेंस को केवल नुकसान की भरपाई का जरिया न मानकर जोखिम प्रबंधन का मुख्य हिस्सा समझा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें