फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकलसन रोड पर बैंक के निकट खड़ी कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
निकलसन रोड पर एचडीएफसी बैंक के निकट भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खड़ी मारुति एक्सक्रॉस कार में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय कार के आसपास सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े थे। आग पर काबू पाए जाने तक कार के टैंक में ब्लास्ट होने का खतरा बना रहा। आसपास के शोरूम और दुकानों के मालिक इसी दहशत में रहे।
विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने इस अफरा-तफरी के बीच बहादुरी का परिचय देते हुए आग पर पानी और मिट्टी डाल कर बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और दमकल केंद्र को भी सूचित किया। पुलिस और दमकल केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह कार जिला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी जसकीरत सिंह की बताई गई है।
घटना के समय उसका दोस्त भी गाड़ी में सवार था। गाड़ी के इंजन वाले हिस्से की ओर से धुआं निकलते देख दोनों तुरंत कार से नीचे उतर गए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते बीच मार्केट में खड़ी कार में आग की लपटें और काला धुआं उठने लगा। इस दौरान बाजार में काफी भीड़ हो गई। लोग दुकानों और अपने कार्यालयों से बाहर आ गए। आनन-फानन में कुछ लोगों ने घटनास्थल के पास से अपने वाहन हटाए।
विज्ञापन

अंबाला मार्केट में खरीदारी करने आया था युवक
जसकीरत ने बताया कि वह बुधवार शाम को अपने दोस्त गौरव के साथ छावनी मार्केट में सामान खरीदने के लिए आया था। सामान खरीदने के बाद वह घर के लिए रवाना हुआ था। वह निकलसन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंचा तो अचानक उनकी कार नंबर एचआर 85 बी-8247 से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार के अगले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें