फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला क्लब में मैनेजर के कमरे में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन स्थित अंबाला क्लब में बुधवार सुबह करीब 5 बजे मैनेजर के कमरे में आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही क्लब के प्रधान संजय सेठी सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग लगने वाले कमरे का निरीक्षण किया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

आग लगते ही कमरे से धुंआ निकलने पर इस घटना का पता चल पाया, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही पदाधिकारियों को सूचित किया। काफी देर तक किए गए प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कमरा धुंए से भर गया, जिससे सामान भी खराब हो गया।
अंबाला क्लब के प्रधान संजय सेठी ने बताया कि मैनेजर के कमरे में आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.30 बजे सुरक्षाकर्मी लक्की ने उनको दी। आग लगने से कमरे में एसी, डीवीआर, सोफा, कंप्यूटर, वालपेपर, एलईडी सहित अन्य सामान जल गया। उन्होंने बताया कि क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने फायर उपकरणों का प्रयोग कर सूझबूझ से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण खराब हुए अन्य सामान को भी चेक किया जा रहा है। अलमारी में रखी फाइलों को भी चेक किया जा रहा है और सामान को बाहर निकाला जा रहा है, जिससे नुकसान का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें