फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजोखरा से तसिंबली मार्ग पर ट्राली से टकराई बाइक, पाठी की मौत

Thu, 06 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा से पाठ करने के बाद घर जाते समय पाठी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के जिला मोहाली गांव के तसिंबली निवासी तखविंदर सिंह (44) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है गुरुपर्व के एक दिन पहले मंगलवार की रात को पाठी तखविंदर सिंह अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पंजोखरा गांव से कुछ दूर आगे बढ़े तो यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस की मदद से पाठी को घायल अवस्था में सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर आया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और उनके शव को शवगृह में रखवा दिया गया था। बुधवार को उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें